Bokaro: शनिवार को गोपनीय कार्यालय कक्ष में DC अजय नाथ झा की अध्यक्षता में DVC (CTPS) प्रबंधन के साथ श्रमिकों की मांग को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के संबंधित श्रमिकों को प्रतिमाह 26 दिनों का कार्य उपलब्ध कराने की मांग पर विस्तार से चर्चा की गई.
श्रमिकों को मात्र 13 दिनों का कार्य देना नियम संगत नहीं
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि श्रमिकों को प्रतिमाह केवल 13 दिनों का कार्य उपलब्ध कराना नियम संगत नहीं है. उन्होंने श्रमिकों के परिवार के भरण-पोषण के लिए इसे काफी नहीं बताया. सीटीपीएस प्रबंधन को निर्देश दिया कि वह आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए श्रमिकों का मानव दिवस सृजन करने को लेकर कार्ययोजना तैयार कर मुख्यालय से पत्राचार करें तथा उन्हें 26 दिनों का कार्य उपलब्ध कराया जाए.

ALSO READ: जामताड़ा: ‘सेकेंड लिटिल चैंप्स’ फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश
उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि इसका निष्पादन 15 जुलाई तक सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए. बैठक में डीएमओ रवि कुमार, डीवीसी (सीटीपीएस) के राजकुमार चौधरी, नीरज सिन्हा, राम कुमार अनुभवी तथा चंद्रपुरा के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रशांत कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.


