हजारीबाग: कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर DC ने दिए निर्देश

Hazaribagh: DC हेमन्त सती ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने बिरहोर टांडा आवास, सरना-मसना योजना,...

कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर DC ने दिए निर्देश

Hazaribagh: DC हेमन्त सती ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने बिरहोर टांडा आवास, सरना-मसना योजना, कब्रिस्तान घेराबंदी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पशुपालन और छात्रावासों की प्रगति की जानकारी ली.

योजनाओं में तेजी के निर्देश

DC ने अपूर्ण योजनाओं को जल्द पूरा करने, पात्र आवेदनों को स्वीकृत कर राज्य सरकार को भेजने और कब्रिस्तान घेराबंदी का काम शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया. पशुपालन योजना के लिए 15 अक्टूबर तक पात्र लाभुकों का चयन करने को कहा.

छात्रावासों में सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर

ST-SC छात्रावासों की समीक्षा के दौरान बेड, कुर्सी, पंखा, बिजली, पेयजल, शौचालय, गेट और बोरिंग जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में DDC रिया सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

ALSO READ: हजारीबाग: सावन की फुहारों के बीच सजी साहित्यिक महफिल, कविता और गजलों से गूंजा मंच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *