Ranchi: धुर्वा स्थित पंचवटी मैदान में 5 से 8 जुलाई तक शिव एवं हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन पंचवटी काली मंदिर समिति की ओर से किया जा रहा है. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों का पुण्य लाभ लेने की अपील की है. आमंत्रण पत्र के अनुसार, 5 जुलाई (रविवार) की शाम 5 बजे से अष्टजाम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. 6 जुलाई (सोमवार) को कलश यात्रा, मंडप प्रवेश और जलाधिवास जैसे वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे. 7 जुलाई (मंगलवार) को वेदी एवं स्तंभ पूजन के साथ शाम 5 बजे नगर भ्रमण निकाला जाएगा. वहीं, 8 जुलाई (बुधवार) को दैनिक पूजन, हवन, पूर्णाहुति तथा शाम 4 बजे से भंडारा आयोजित किया जाएगा.
वाराणसी के यज्ञाचार्य कराएंगे वैदिक अनुष्ठान
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के संस्कृत प्राध्यापक एवं यज्ञाचार्य पंडित उपेन्द्र द्विवेदी वैदिक विधि-विधान से सभी धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन करेंगे. आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. आयोजन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए समिति ने संपर्क नंबर 7004818065 और 9431333475 जारी किए हैं.

ALSO READ: आजसू के महिला अधिवेशन में महिला सशक्तिकरण पर जोर, कई प्रस्ताव पारित


