Ranchi: प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को रांची के सदर अस्पताल में ‘निक्षय पोषण योजना’ के तहत 150 टीबी (क्षयरोग) मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम सीएमपीडीआईएल (CMPDIL) के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) और आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला टीबी पदाधिकारी डॉ. बसकी, डीपीसी राकेश राय, सीएमपीडीआईएल के सीएसआर असिस्टेंट मैनेजर मनीष दोहरे, पीपीएम कोऑर्डिनेटर अमरेश कुमार चौधरी, डीपीएस अली और सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर संतोष कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: क्रिकेट का ‘नया युग’: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त

पांच महीनों में रांची जिले के 1,550 टीबी मरीजों को पोषण किट
अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत पिछले पांच महीनों में रांची जिले के 1,550 टीबी मरीजों को लगातार पोषण किट उपलब्ध कराई जा चुकी है. इसका उद्देश्य मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके इलाज को बेहतर बनाना और उन्हें जल्द स्वस्थ होने में मदद करना है. जिला टीबी पदाधिकारी डॉ. बसकी ने कहा कि टीबी को खत्म करने के लिए दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक भोजन भी बेहद जरूरी है. उन्होंने सीएमपीडीआईएल और आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: रांची: डूरंड कप-2026 की तैयारियों का DC ने लिया जायजा, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर


