गुमला : युवती ने कटहल के पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी।

Gumla : जिले के सिसई थाना क्षेत्र के थाना टोली गांव में शनिवार को एक युवती का शव घर के समीप स्थित...

Gumla : जिले के सिसई थाना क्षेत्र के थाना टोली गांव में शनिवार को एक युवती का शव घर के समीप स्थित कटहल के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला. सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

युवती की मौत के कारणों का नहीं चला पता, जांच जारी

मृतका की पहचान थाना टोली निवासी किशुन उरांव की पुत्री ज्योति उरांव के रूप में हुई है. परिजन अंकुश भगत ने पुलिस को बताया कि ज्योति ने घर के पास लगे कटहल के पेड़ पर छत के सहारे चढ़कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बोकारो: कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल में प्राइज नाइट का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र सागर कुमार को मिला 7000 का चेक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *