Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: MPL क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत, उद्घाटन मैच में अजय हिटमैन की रोमांचक जीत

Bokaro: कसमार प्रखंड के मुरहूलसुदी स्थित काशीटांड़ मैदान में मुरहूलसुदी पंचायत लीग (MPL) क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार का शुभारंभ हुआ. टूर्नामेंट की शुरूआत...

Bokaro: MPL cricket tournament begins, Ajay Hitman's thrilling win in the inaugural match

Bokaro: कसमार प्रखंड के मुरहूलसुदी स्थित काशीटांड़ मैदान में मुरहूलसुदी पंचायत लीग (MPL) क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार का शुभारंभ हुआ. टूर्नामेंट की शुरूआत करते हुए स्थानीय मुखिया सरिता देवी ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन एक सराहनीय पहल है. इससे नई खेल प्रतिभाओं को उभरने और निखारने का मौका मिलेगा. गांव और गलियों से ही बड़े-बड़े खिलाड़ी निकलते हैं. कसमार प्रखंड इस प्रकार का उदाहरण पहले भी कई बार प्रस्तुत कर चुका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी नई खेल प्रतिभाएं क्षेत्र का नाम रोशन करेगी. उदघाटन मैच मिथिलेश इलेवन और अजय हिटमैन के बीच खेला गया. अजय हिटमैन की टीम तीन रनों से विजय रही. मिथिलेश इलेवन के कप्तान सुरेंद्र महतो ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. अजय हिटमैन की टीम ने दो विकेट खोकर 87 रन बनाए. तुलसीदास महतो ने सर्वाधिक 36 रन बनाया. जवाबी पारी खेलते हुए मिथिलेश इलेवन की टीम निर्धारित 8 ओवर में सात विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी.

यह भी पढ़ें: गुमला : चैनपुर पहुंचीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

दूसरे मैच में गिरीनाग की टीम जीती

दूसरा मैच शुभम सुपर इलेवन और गिरीनाग डेनियल के बीच खेला गया. जिसमें गिरीनाग की टीम ने छह विकट से जीत दर्ज की. शुभम सुपर इलेवन के कप्तान करमचंद महतो ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम मात्र 55 रन ही बना सकी. जवाबी पारी खेलते हुए गिरीनाग डेनियल की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान जितेंद्र महतो ने छह गेंद पर 23 रनों की शानदार पारी खेली. मौके पर मनोज कुमार महतो, उप मुखिया उमा देवी, नरेश कुमार महतो, श्रीकांत सोरेन, उमेश मुंडा, चंद्र मोहन सिंह, रिखीलाल महतो, संजय करमाली, जितेंद्र महतो, जयवीर महतो, लालचंद महतो, तुलसी महतो, धूमल महतो आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गुमला: SIR अभियान की खामियों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने DC से की मुलाकात, सुधार का मिला आश्वासन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *