बोकारो: कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल में प्राइज नाइट का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र सागर कुमार को मिला 7000 का चेक

Bokaro: कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल के सभागार में शनिवार की शाम को वार्षिक प्राइज नाइट समारोह का भव्य आयोजन किया गया.इस रंगारंग...

बोकारो
प्राइज नाइट समारोह का भव्य आयोजन

Bokaro: कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल के सभागार में शनिवार की शाम को वार्षिक प्राइज नाइट समारोह का भव्य आयोजन किया गया.इस रंगारंग कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र के मेधावी छात्रों, विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.

सागर कुमार बने दसवीं बोर्ड के टॉपर 

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीवीसी के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, विशिष्ट अतिथि JM.HR.AA.कुजूर, BOI के चीफ मैनेजर सुमित कुमार तथा स्कूल की प्राचार्या सिस्टर डिलिया द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर और प्रार्थना गीत के साथ किया गया.इसके बाद स्कूल की छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य एवं गायन पेश कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया. समारोह के दौरान मुख्य आकर्षण आईसीएसई दसवीं बोर्ड के टॉपर सागर कुमार रहे,जिन्हें स्कूल प्रबंधन की ओर से सात हजार रुपए का प्रोत्साहन चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया.छात्र की अनुपस्थिति में उसके माता-पिता ने मुख्य अतिथि से चेक ग्रहण किया.
ALSO READ: गुमला : चैनपुर पहुंचीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन की हुई सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीवीसी के एचओपी ने शिक्षा के महत्व और जीवन में अनुशासन की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला.वहीं प्राचार्या सिस्टर डिलिया ने अपने संबोधन में मेधावी छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.विशिष्ट अतिथि जीएम एचआर एवं बीओआई के चीफ मैनेजर ने बच्चों की इस सफलता में माता-पिता के निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया.इस भव्य और गरिमामयी समारोह का मंच संचालन छात्रा श्रेयासी ठाकुर और शिक्षिका सोमा बासु ने कुशलतापूर्वक किया.समारोह में स्कूल की छात्राओं के द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लघु नाटक पेश किये गये जिसे मौजूद अभिभावकों ने काफी सराहा.समारोह में स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का काफी सराहनीय योगदान रहा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *