बोकारो में ऑटो-टोटो जांच अभियान, 87 वाहनों से दो लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया

Bokaro: पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रसाद के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी के साथ शनिवार को विशेष...

बोकारो में ऑटो-टोटो जांच अभियान के दौरान चालान काटती ट्रैफिक पुलिस
बोकारो में ऑटो-टोटो जांच अभियान के दौरान चालान काटती ट्रैफिक पुलिस

Bokaro: पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रसाद के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी के साथ शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बोकारो शहर के जोधाडीह मोड़, गरगा पुल, नया मोड़ और LIC मोड़ के पास कुल 275 ऑटो-टोटो के कागजात आदि की जांच की गई. जांच के दौरान 275 में से 87 ऑटो-टोटो को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करते पाया गया. इन वाहनों से बतौर जुर्माना कुल 2,07,000 रुपये वसूले गए. अभियान के दौरान सभी ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया.

ALSO READ: चतरा: डीसी रवि आनंद का खास अंदाज, कक्षा में पढ़ाया विज्ञान, पर्यटन विकास पर भी रहा फोकस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *