बोकारो: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, हंगामा

Bokaro: चास के एक अस्पताल में शनिवार एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई. इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों...

Bokaro: Woman dies during treatment, family accuses hospital of negligence, uproar ensues

Bokaro: चास के एक अस्पताल में शनिवार एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई. इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. मृतका चंदनकियारी निवासी है. मृतका के परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और फिर दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. परिवार के सदस्यों ने बताया कि महिला को कुछ दिन पहले पेट दर्द की शिकायत पर तेलीडीह रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया था कि महिला के गर्भनिरोधक उपकरण कॉपर-टी अंदर फंसा हुआ होने की बात कही. जिसे निकालने के लिए ऑपरेशन करना जरूरी बताया. परिजनों के अनुसार कॉपर-टी निकालने के लिए किए गए ऑपरेशन के बाद ही महिला की सेहत बिगड़ गई और उसकी स्थिति गंभीर हो गई. अचानक बिगड़ती हालत पर मरीज को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिवार व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया. अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप और चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. परिजन दोनों छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित व व्यथित दिखाई दिए.

यह भी पढ़ें: धनबाद में सियासी और आपराधिक उबाल: गैंगस्टर प्रिंस खान ने विधायक के बाद भाजपा सांसद ढुलू महतो को दी 24 घंटे में रिजल्ट देने की धमकी

जांच की मांग, न्याय की गुहार

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद इलाज में लापरवाही बरती गयी, जिसकी वजह से महिला की मृत्यु हुई. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय तथा निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन से स्पष्टीकरण की मांग की. साथ ही न्याय की गुहार लगाई. मामले की जानकारी मिलने पर चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. बोकारो सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद पहले ही कह चुके हैं कि संबंधित पक्ष से लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण की तहकीकात करायी जाएगी. जांच में कोई लापरवाही पायी जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. परिजनों ने मृत्यु के कारणों की निष्पक्ष छानबीन और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहरायी है.

Bokaro: Woman dies during treatment, family accuses hospital of negligence, uproar ensues

यह भी पढ़ें: चाईबासा: उपायुक्त का सख्त संदेश, खाद्य सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं, मिलावटखोरों पर होगी कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *