Click Here
Click Here
Click Here

चतरा में नियमों की अनदेखी कर सड़क निर्माण करने का आरोप, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Chatra: टंडवा प्रखंड के पदमपुर पंचायत में ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितता सामने आई है. आरोप है कि बीएमबीसी, बीसी...

चतरा में नियमों की अनदेखी कर सड़क निर्माण करने का आरोप

Chatra: टंडवा प्रखंड के पदमपुर पंचायत में ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितता सामने आई है. आरोप है कि बीएमबीसी, बीसी मोटाई में कमी, सड़क की सतह से डस्ट साफ किए बिना ही बिटुमिन (पिच) बिछाया जा रहा है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. बताया जा रहा है कि संवेदक अभियंताओं के निर्देशों की अनदेखी करते हुए तेजी से कालीकरण कार्य करा रहा है. स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने की मांग की है. यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) के तहत कराया जा रहा है. झामुमों के टंडवा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. विभाग की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है.

AlsoRead:JPSC Mains 2026: सिर्फ पास नहीं, अच्छे अंक भी दिला सकता है हिंदी का पेपर, जानिए निबंध लिखने की सही रणनीति

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *