Chaibasa : मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत BJP के सोनुआ मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष निशांत महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
सोनुआ मंडल बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सोनुआ मंडल प्रभारी एवं BJP जिला उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने मंडल के सभी 11 शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजकों के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने, मंडल कार्यसमिति का गठन शीघ्र पूरा करने तथा 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती संगठनात्मक रूप से उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया. बैठक को BJP जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान एवं जिला मंत्री त्रिभुवन महतो ने भी संबोधित किया. उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की सफल तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष गोपाल कर, प्रखंड महामंत्री गणेश वंदिया, अर्जुन महापात्रा, गगन नायक, निहार माहली, दीनबंधु प्रधान, मंगल सिंह पडीया, संजय प्रधान, बीजू प्रधान, रविंद्र महतो, डॉ. अजय प्रकाश गुप्ता सहित मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.

Also Read : झारखंड भ्रष्टाचार के मामलों में आई कमी, ओडिशा और UP की तुलना में स्थिति काफी बेहतर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट


