Click Here
Click Here
Click Here

रांची में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, सुबह से ही घर-घर पहुंचे BLO

Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को गति देने के लिए रांची जिला प्रशासन ने घर-घर संपर्क अभियान तेज...

Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को गति देने के लिए रांची जिला प्रशासन ने घर-घर संपर्क अभियान तेज कर दिया है. रविवार सुबह जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मतदाताओं के घर पहुंचे और उन्हें इन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करने के साथ आवश्यक जानकारी भी दी.

सुबह अधिक से अधिक घरों तक पहुंचें बीएलओ 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर बीएलओ को सुबह के समय अधिक से अधिक घरों तक पहुंचने को कहा गया है. प्रशासन का मानना है कि इस समय अधिकांश लोग घर पर उपलब्ध रहते हैं, जिससे फॉर्म का वितरण और संग्रहण दोनों कार्य तेजी से पूरे किए जा सकते हैं.

सुबह फॉर्म वितरण और संग्रहण 

प्रशासन ने यह व्यवस्था भी की है कि सुबह घर-घर से एकत्र किए गए फॉर्म का दोपहर बाद डिजिटाइजेशन किया जाए. इससे फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटल अपडेट का काम एक साथ चलता रहेगा और अभियान तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जा सकेगा.

Read Also: राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में 8 साल से तैनात हैं सैकड़ों पदाधिकारी, शहर की रोशनी देखना हुआ मुश्किल

जिला प्रशासन की अपील सही जानकारी के साथ समय पर फॉर्म भरकर दें 

रविवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ ने मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई और जल्द से जल्द सही जानकारी के साथ फॉर्म जमा करने का आग्रह किया. जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचें तो वे पूरा सहयोग करें, इन्यूमरेशन फॉर्म सही और पूर्ण रूप से भरकर समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *