Chaibasa: चक्रधरपुर लिंक रेक के विलंब से उपलब्ध होने के कारण रविवार को तीन प्रमुख ट्रेनों के परिचालन समय में परिवर्तन किया गया है. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 12022 बीबीएन–हावड़ा एक्सप्रेस अब शाम 5:15 बजे, 20835 राउरकेला–पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4:30 बजे तथा 20897 हावड़ा–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4:00 बजे अपने निर्धारित स्टेशन से प्रस्थान करेगी. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का अद्यतन समय रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
AlsoRead:RIMS ट्रॉमा सेंटर में दवाओं के लिए नहीं लगेंगे बाहर के चक्कर, जल्द शुरू होगी अमृत फार्मेसी



