चाईबासा: बारिश से मिट्टी का दीवार ढहा, दबने से दिव्यांग युवती की मौत

Chaibasa: जिला में लगातार बारिश के कारण कमजोर हुए कच्चा मिट्टी के घर की दीवार ढहा. दीवार गिरने से मलवे में दबकर...

Chaibasa: जिला में लगातार बारिश के कारण कमजोर हुए कच्चा मिट्टी के घर की दीवार ढहा. दीवार गिरने से मलवे में दबकर एक  34 वर्षीय दिव्यांग युवती की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतका की पहचान मंझारी थाना क्षेत्र के बामेहुटुब गांव निवासी कुशनू बानरा की पुत्री सुखमती बानरा के रूप में की गयी. 

दातून करते समय हुआ हादसा

हादसा रविवार सुबह करीब सात बजे की है. उस समय मृतका उक्त दीवार के पास बैठकर दातून कर रही थी. दीवार के मलवे से दबने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दीवार गिरने की आवाज सुनकर  मृतका की छोटी बहन दौड़ कर वहां  पहुंची और मलवे  को हटाकर उसे खींचकर बाहर निकाली. इसके बाद उसे सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया.

Read Also: हजारीबाग: सांसद के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा, पेटो स्वास्थ्य केंद्र को 24×7 संचालित करने की मांग

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

लेकिन चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. पिता  कुशनू बानरा  ने बताया कि मृतका   पांच बेटियों में सबसे बड़ी थी. उसका बेटा नहीं है. बताया कि मृतका बेटी बचपन से दोनों पैर से विकलांग थी. प्रत्येक माह 1000 रुपये पेंशन मिलता था. बताया दो दिन  लगातार हो रही बारिश से मिट्टी गीली हो गयी थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *