Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: 5-6 घंटे में मोटरसाइकिल लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh: कटकमसांडी थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने महज 5 से 6 घंटे के भीतर...

दोनो आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh: कटकमसांडी थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने महज 5 से 6 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई टीवीएस अपाचे आरआर 200 मोटरसाइकिल, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक अन्य अपाचे मोटरसाइकिल तथा एक चाकू बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 को कटकमसांडी थाना में दर्ज शिकायत के आधार पर कांड संख्या 107/26 दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पेलावल पुलिस निरीक्षक एवं कटकमसांडी थाना पुलिस की संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया.

तकनीकी और मानवीय सूचना से मिली सफलता

विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बाइक तथा चाकू बरामद किया गया. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश कुमार (20), निवासी बनादाग, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग तथा आलोक कुमार गुप्ता (19), निवासी सहरजाना, थाना इटखोरी, जिला चतरा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी आलोक कुमार गुप्ता के विरुद्ध पूर्व से इटखोरी थाना एवं कोर्रा थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं अविनाश कुमार भी पूर्व में मारपीट और चोरी के मामलों में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत जा चुका है. पुलिस ने कटकमसांडी थाना कांड संख्या 107/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है.

ALSO READ : संयुक्त सचिव को गाड़ी वापस मांगने का अधिकार नहीं, DGP को दो पत्र लिखे फिर भी जवाब नहीं मिला, लड़ाई जारी रहेगी अभी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *