Click Here
Click Here
Click Here

UGC NET नहीं पास? फिर भी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका,बिहार में 3000+ पदों पर भर्ती शुरू, जानें पूरी डिटेल

अगर आप असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं और UGC NET परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, तो भी...

“Assistant Professor Recruitment 2026” “बिना NET के भी मौका!

अगर आप असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं और UGC NET परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, तो भी आपके लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है. बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें कुछ विशेष परिस्थितियों में NET के बिना भी आवेदन किया जा सकता है.

10 विश्वविद्यालयों में बड़ी भर्ती, हजारों पद खाली

बिहार राज्य के 10 विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए कुल 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस भर्ती अभियान का आयोजन बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) द्वारा किया जा रहा है.आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से ऑनलाइन शुरू होने की संभावना है.

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं, जबकि SC, ST, BC, EBC और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में छूट दी गई है.इनके लिए 50 प्रतिशत अंक पर्याप्त होंगे.

क्या बिना UGC NET के भी आवेदन संभव है?

आमतौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए UGC NET, CSIR NET या राज्य स्तरीय SET परीक्षा पास करना जरूरी होता है. हालांकि नियमों के अनुसार जिन उम्मीदवारों के पास पीएचडी डिग्री है, वे NET के बिना भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.

आवेदन प्रक्रिया कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hedbiharrec.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करना होगा, जिसके बाद प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा। अकादमिक मूल्यांकन और इंटरव्यू-सह-डेमोंस्ट्रेशन. कुल चयन प्रक्रिया 100 अंकों की होगी. 88 अंक शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और अन्य उपलब्धियों का मूल्यांकन होगा. 12 अंक इंटरव्यू और डेमोंस्ट्रेशन के लिए निर्धारित हैं, जिसमें उम्मीदवार की विषय समझ, पढ़ाने की क्षमता और प्रस्तुति कौशल का आकलन किया जाएगा. अंतिम चयन सूची दोनों चरणों में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.

ALSO READ : Journalism के छात्रों के लिए सरकारी नौकरी के बढ़े मौके, डिजिटल मीडिया में खुल रहे नए रास्ते

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *