Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में मनाया गया RJD का 30वां स्थापना दिवस, सुभाष यादव बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई रहेगी जारी

Koderma: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस झुमरी तिलैया के शिव वाटिका में भव्य रूप से मनाया गया. स्थापना दिवस...

RJD
धूमधाम से मनाया गया RJD का 30वां स्थापना दिवस

Koderma: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस झुमरी तिलैया के शिव वाटिका में भव्य रूप से मनाया गया. स्थापना दिवस पर राजद के केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य सह कोडरमा के पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने पार्टी का झंडा फहराया. इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा ‘समाजवाद जिन्दाबाद-सामाजिक न्याय जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारे लगाये गए. स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी ने किया.

लालू प्रसाद यादव ने नीति सिद्धांत से कभी नहीं किया समझौता 

स्थापना दिवस के मौके पर राजद नेता सह जिप अध्यक्ष रामधन यादव एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम ने संयुक्त रूप से केक काटकर पार्टी के 30वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के संसदीय बोर्ड सदस्य सह कोडरमा के पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने कहा, कि “सामाजिक न्याय के योद्धा लालू प्रसाद यादव ने नीति सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया. उन्होंने जेल जाना स्वीकार किया, लेकिन सत्ता के लिए कभी भी साम्प्रदायिक शक्तियों से कभी समझौता नहीं किया.  कोडरमा की जनता की पैर पूजाई कर नई राजनीति की शुरुआत की, जनता के बीच सेवा कर उनके दिलों में जगह बनाया, लेकिन कुछ लोगों को यह पंसद नहीं आया. हम लालू प्रसाद यादव के सिपाही हैं, आजीवन नफरत और घृणा फैलाने वालों के खिलाफ पूरी ताकत से वैचारिक लड़ाई लड़ते रहेंगे.”

जनता की रोजी-रोजगार, पत्थर-ढिबरा व्यवसाय की हालात बेहद खस्ता हालत में 

उन्होंने कहा, कि “कोडरमा की जनता पिछले दो दशक से वोट देकर जनप्रतिनिधियों को संसद और विधानसभा भेज रही है. लेकिन उनकी रोजी-रोजगार, पत्थर-ढिबरा व्यवसाय की हालात बेहद खस्ता हालत में है. जनता कराह रही है, लेकिन  केवल अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए जनता की आंखों में धूल झोंका जा रहा है.” उन्होंने राजद के पुराने कार्यकर्ताओं और सामाजिक न्याय के सिपाहियों को एकजूट होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, कि राजद सभी का आदर और सम्मान करती है. गरीबों की आवाज और अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन से संघर्ष करती है. उन्होंने कहा कि राजद कोडरमा में अमन-शांति और भाईचारा के प्रतीक का इतिहास रखती है. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल बनाकर हर बूथ पर लालटेन का झंडा बुलंद करने का आह्वान किया.

देश के युवाओं को मुद्दों से भटकाया जा रहा 

वहीं, युवा राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन देश के युवाओं को मुद्दों से भटकाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि युवाओं को जाति-धर्म से ऊपर उठकर भविष्य बचाने की लड़ाई में कूदना होगा. इस दौरान कार्यक्रम में सरफराज नवाज, सरफुद्दीन अंसारी, रामबचन यादव, विजय यादव, डॉ. कमालुद्दीन, मनोज रजक, संजय दास, अमरजीत कौर समेत सभी प्रखंड अध्यक्ष व राजद पदाधिकारियों ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन दीपक यादव ने किया. मौके पर शंकर दयाल यादव, वीणा पटेल, कंचन लता, नीरज कुमार, प्रिंस गुप्ता, कुलदीप यादव, वीरेंद्र यादव, रघु कुमार, सौरभ यादव, रवि यादव के अलावा नगर परिषद के वार्ड पार्षद नीलम पासवान, महेश यादव, सोनू चन्द्रवंशी, पूजा कुमारी,पिंटू यादव, किशोरी यादव के अलावा कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गुमला में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP ने जारी किया आदेश, कई थानों के प्रभारी बदले

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *