Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत तिरुलडीह थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है....

Sapda Ghat
अवैध बालू लदा जब्त ट्रैक्टर

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत तिरुलडीह थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस द्वारा सापदा घाट से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं. यह कार्रवाई तिरुलडीह थाना प्रभारी कोशल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई. पुलिस जैसे ही घाट पर पहुंची, दोनों ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए.

बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार चलाया जा रहा अभियान 

पुलिस द्वारा दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाना परिसर लाया गया है. थाना प्रभारी कोशल कुमार ने बताया, कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान जारी है. आज सापदा घाट से दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं. जब्त वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने स्पष्ट किया है, कि क्षेत्र में अवैध खन और बालू तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह के सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे. प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा: पुलिस कार्रवाई में विलंब पर ग्रामीणों में आक्रोश, SP व DC से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *