Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: पुलिस कार्रवाई में विलंब पर ग्रामीणों में आक्रोश, SP व DC से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Simdega: बीते दिनों कथित रूप से एक व्यक्ति के इशारे पर पुलिस द्वारा की गई मारपीट और मुख्य आरोपी पर अब तक...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित ग्राम सभा
पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित ग्राम सभा

Simdega: बीते दिनों कथित रूप से एक व्यक्ति के इशारे पर पुलिस द्वारा की गई मारपीट और मुख्य आरोपी पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. मामले में दो हवलदारों को निलंबित किया जा चुका है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य आरोपी के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस संबंध में अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी-एसटी) थाना में आवेदन भी दिया गया है.

ग्राम सभा में प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय

इसी मुद्दे को लेकर टापुडेगा पंडरीपानी में रविवार शाम ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान मंजर प्रधान ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार, 6 जुलाई 2026 को ग्राम सभा का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराएगा. प्रतिनिधिमंडल निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेगा, ताकि गांव में व्याप्त भय और आक्रोश का माहौल समाप्त हो तथा भविष्य में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों के साथ ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. ग्राम सभा में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था. बैठक में जिला परिषद सदस्य कृष्णा बड़ाइक, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, पंचायत समिति सदस्य रजनी बागे, मेरोमडेगा ग्राम प्रधान सतन मांझी, बसंत बड़ाइक, गोंड़ समाज के संरक्षक बालमुकुंद नागेश्वर, उपाध्यक्ष बंधु मांझी, महासचिव जगमोहन भोय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की.

ALSO READ: सरायकेला: PMGSY सड़क अधूरी, समय सीमा खत्म, PMO तक पहुंची शिकायत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *