Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा : पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

Simdega : जिला के जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनजोगा मोड़ के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की...

दर्दनाक सड़क हादसे

Simdega : जिला के जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनजोगा मोड़ के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलडेगा थाना क्षेत्र के सुखाझरिया निवासी गोविंद सिंह अपने साथी मुकेश सिंह और विशाल इंदवार के साथ एक ही बाइक से जलडेगा की ओर जा रहे थे. बनजोगा मोड़ के पास बाइक की गति अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक सीधे पेड़ से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही जलडेगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र जलडेगा पहुंचाया गया.

घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद गोविंद सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं, मुकेश सिंह और विशाल इंदवार की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सिमडेगा रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बाइक की तेज रफ्तार और वाहन का असंतुलित होना बताया जा रहा है.

ALSO READ : शिक्षा नीति और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ छात्र होंगे एकजुट, जिला स्कूल से लोकभवन तक अतिरिक्त जवान तैनात

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *