Bokaro: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DC अजय नाथ झा ने जिले के शहर और गांवों के शिक्षित युवाओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बोकारो के जागरूक युवा #BokaroBrandAmbassador बनकर अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजर का सहयोग करें तथा मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) भरने में सहायता करें.
BLO का सहयोग करें, समय पर भरें एन्यूमरेशन फॉर्म
डीईओ सह DC ने बताया कि वह लगातार विभिन्न क्षेत्रों के बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं. उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने क्षेत्र में आने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर का सहयोग करने की अपील की, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान समयबद्ध और सफलतापूर्वक पूरा हो सके.

उन्होंने कहा कि एन्यूमरेशन फॉर्म भरना बेहद आसान है. मतदाता फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं. साथ ही परिवार, पड़ोस और अन्य लोगों को भी फॉर्म भरने में सहयोग करें.
सोशल मीडिया पर साझा करें सेल्फी
डीईओ सह डीसी ने युवाओं से अपील की कि वे बीएलओ की सहायता करते हुए अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर #BokaroBrandAmbassador हैशटैग के साथ साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जनभागीदारी अभियान से जुड़ें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं.
ALSO READ: जमशेदपुर : कासीडीह हाई स्कूल वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने किया पौधारोपण


