Ranchi : दूसरा समन जारी होने के बाद राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर विधायक रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को ED ऑफिस पहुंचे है. ED ने उन्हें पिछले दिनों समन जारी कर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा था. जिसके बाद सोमवार को लगभग 11 बजे रोहित उरांव ED ऑफिस पहुंचे. ED अब उनसे पूछताछ करेगी. उम्मीद की जा रही है कि इस पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते है. दरअसल, ED को इस बात के पुख्ता और ठोस सबूत मिले है कि रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और झारखंड के चर्चित पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के बीच शराब के टेंडर को लेकर बड़े पैमाने पर रुपयों का लेन-देन हुआ था.
रोहित उरांव के ठिकानों पर हुई थी छापेमारी
पैसों का यह लेन-देन कुछ वर्ष पहले किया गया था. जिसका एक बड़ा हिस्सा बैंक खातों के माध्यम से ट्रांसफर हुआ था. ED को इन तमाम संदिग्ध लेन-देन की जानकारी तब मिली थी, जब एजेंसी ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में रोहित उरांव के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी. सर्च ऑपरेशन के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने के बाद इस पूरी कड़ी का खुलासा हुआ है.

ALSO READ : केंद्र सरकार ने नेचुरल गैस में लगे इमरजेंसी कंट्रोल को लिया वापस, कहा – आपूर्ति पहले से बेहतर


