Click Here
Click Here
Click Here

जेडी वेंस को नेतन्याहू का जवाब, बोले- भारत हमारे सबसे बड़े समर्थकों में से एक

Newswave Desk: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) के बयान पर प्रतिक्रिया दी...

Netanyahu
Netanyahu's response to JD Vance: India is one of our biggest supporters

Newswave Desk: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. वेंस ने कहा था कि अमेरिका ही इजरायल का सबसे ताकतवर सहयोगी है. इस पर नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को भारत समेत कई देशों का मजबूत समर्थन हासिल है.

भारत का किया जिक्र

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा, “हमारे दूसरे दोस्त भी हैं. भारत जैसा एक बड़ा देश हमारे साथ खड़ा है. वहां की आबादी करीब 140 करोड़ है और हमें वहां से जबरदस्त समर्थन मिलता है.” उन्होंने यह भी कहा कि गाजा, ईरान और लेबनान के साथ युद्ध के कारण इजरायल की दुनियाभर में आलोचना हो रही है, लेकिन इसके बावजूद कई देश उनके साथ हैं.

जेडी वेंस के बयान पर क्या बोले?

नेतन्याहू ने कहा कि वह जेडी वेंस का सम्मान करते हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा मित्र मानते हैं. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि वह वेंस की हर बात से सहमत नहीं हैं. उनके मुताबिक, इजरायल के सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि कई और मजबूत सहयोगी भी हैं. उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर भारत से उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है.

नेतन्याहू ने बिना किसी देश का नाम लिए कहा कि कई देशों में सोशल मीडिया पर इजरायल और यहूदियों के खिलाफ बातें करना आम हो गया है. लेकिन यही देश बाद में उनसे संपर्क करते हैं, समझौते करना चाहते हैं और अपनी सेनाओं के लिए सलाह भी मांगते हैं. उन्होंने कहा, “जो दिखता है, हकीकत हमेशा वैसी नहीं होती. इजरायल के दुनिया में कई अच्छे दोस्त हैं.”

क्या था जेडी वेंस का बयान?

दरअसल, व्हाइट हाउस में जेडी वेंस ने कहा था, “अगर मैं इजरायली सरकार में होता, तो दुनिया में बचे अपने सबसे ताकतवर सहयोगी अमेरिका से टकराव नहीं करता.” वेंस के इस बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच मतभेद की चर्चा तेज हो गई है.

ALSO READ: कोडरमा : रेल पटरी पर मिला गयाजी के बैंक कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *