Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस के एक और IPS अधिकारी जायेंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, खाली पदों को भरने की कवायद तेज

Ranchi: झारखंड पुलिस महकमे से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले आईपीएस (IPS)अधिकारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में...

झारखंड पुलिस के एक और IPS अधिकारी जायेंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, खाली पदों को भरने की कवायद तेज

Ranchi: झारखंड पुलिस महकमे से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले आईपीएस (IPS)अधिकारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में अब राज्य के एक और आईपीएस अधिकारी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी शुरू कर दी है. 2011 बैच के डीआईजी रैंक के इस अधिकारी ने इसके लिए बकायदा आवेदन भी दे दिया है.

गृह मंत्रालय ने दी हरी झंडी, जल्द होंगे विरमित दो और अधिकारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से दोनों अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यमुक्त करने के लिए पत्राचार किया है. झारखंड पुलिस की आईजी प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में आईजी के पद पर तैनाती की स्वीकृति मिली है और सीआईडी के डीआईजी चंदन कुमार झा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में डीआईजी पद पर पदस्थापन की मंजूरी दी गई है. राज्य सरकार से विरमित होते ही ये दोनों अधिकारी नई दिल्ली में अपनी नई केंद्रीय भूमिका संभाल लेंगे.

कई और अधिकारी पहले ही पा चुके हैं एनओसी

झारखंड कैडर के अधिकारियों का केंद्रीय बलों और विभागों में जाने का सिलसिला थमा नहीं है. इससे पहले भी कई बड़े अधिकारियों के नाम इस सूची में शामिल हो चुके हैं. एडीजी सुमन गुप्ता को हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुका है.

पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है

एक तरफ जहां अनुभवी अधिकारियों का रुख केंद्र की ओर हो रहा है, वहीं झारखंड पुलिस के प्रशासनिक हलकों में नए फेरबदल और खाली होने वाले पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है. एक और डीआईजी रैंक के अधिकारी द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद,अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य सरकार इन रिक्तियों को भरने के लिए क्या कदम उठाती है.

AlsoRead:झारखंड: कल होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 15वीं बैठक, गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय से मांगा है कई रिपोर्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *