Click Here
Click Here
Click Here

41 साल के हुए रणवीर सिंह, जानिए फिल्मों में आने से पहले क्या करते थे

Newswave Desk: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई...

Ranveer Singh
Ranveer Singh

Newswave Desk: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था. आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी, पढ़ाई, शुरुआती करियर और फिल्मों से जुड़ी कुछ खास बातें. रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है. उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भावनानी और मां का नाम अंजू भावनानी है. फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपने नाम से ‘भावनानी’ सरनेम हटा दिया.

रणवीर का कपूर परिवार से भी खास रिश्ता है. अभिनेत्री सोनम कपूर उनकी कजिन हैं. सोनम की मां सुनीता कपूर और रणवीर की मां अंजू भावनानी आपस में कजिन बहनें हैं. इस रिश्ते से अभिनेता अनिल कपूर रणवीर के मौसा लगते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

कहां तक की पढ़ाई की?

रणवीर सिंह ने मुंबई के लर्नर्स एकेडमी स्कूल से पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी से टेलीकम्युनिकेशन में बीए की डिग्री हासिल की. बॉलीवुड में कदम रखने से पहले रणवीर सिंह ने कई छोटे-मोटे काम किए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एक कैफे में पार्ट-टाइम सर्वर की नौकरी की थी. इसके अलावा मुंबई में एक विज्ञापन एजेंसी में कॉपीराइटर के तौर पर भी काम किया. हालांकि उनका सपना हमेशा से अभिनेता बनने का था.

‘बैंड बाजा बारात’ से मिला पहला मौका

रणवीर सिंह ने करियर की शुरुआत में कई ऑडिशन दिए. इसी दौरान उन्हें यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए ऑडिशन देने का मौका मिला. उनका ऑडिशन पसंद आने के बाद उन्हें फिल्म में मुख्य भूमिका मिल गई. साल 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

‘धुरंधर’ ने दिलाई नई पहचान

रणवीर सिंह के करियर में साल 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ और 2026 में आई ‘धुरंधर 2’ मील का पत्थर साबित हुईं. खासकर ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है. इन फिल्मों के बाद रणवीर सिंह की लोकप्रियता और इंडस्ट्री में उनकी पहचान पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई.

ALSO READ: पुराने विवाद के बीच ‘Lock Upp 2’ में पहुंचीं शिल्पा शिंदे, एंट्री से बदला गेम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *