Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: एक भी पात्र मतदाता न छूटे! SIR-2026 अभियान पर उपायुक्त की सख्त निगरानी

Koderma : कोडरमा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 अभियान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. इसी...

Koderma
उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

Koderma : कोडरमा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 अभियान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है.  इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने नगर पंचायत कोडरमा के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की. उपायुक्त ने मतदान केंद्र संख्या 159, 160, 161 और 164 का दौरा कर गणना प्रपत्रों के वितरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने सहित पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली.

समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो पुनरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए. उपायुक्त ने बीएलओ सुपरवाइजरों को भी घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने, उन्हें भरवाने में सहयोग करने और प्राप्त प्रपत्रों का समयबद्ध डिजिटलाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची ही स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की सबसे मजबूत आधारशिला है.  निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी समेत कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *