Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद में मंईयां सम्मान योजना के 3.46 लाख लाभुकों को 259 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी

Dhanbad: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल...

Over Rs 259 crore released to 3.46 lakh beneficiaries of Mainiyan Samman Yojana in Dhanbad

Dhanbad: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल से जून 2026 तक की तीन माह की राशि का सफल भुगतान कर दिया है. जिले में कुल 3,46,091 स्वीकृत लाभुकों के खातों में 259 करोड़ 56 लाख 82 हजार 500 रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई.

यह भी पढ़ें: झारखंड में दिखेगा कोल माइंस और इको टूरिज्म का नया रंग: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश

सभी प्रखंडों और अंचलों के लाभुकों को मिला लाभ

योजना का लाभ जिले के सभी प्रखंडों एवं अंचलों के पात्र लाभुकों को मिला. सर्वाधिक लाभुक गोविंदपुर प्रखंड (50,562), झरिया अंचल (44,387), बाघमारा प्रखंड (44,281) और धनबाद अंचल (32,299) में रहे. इसके अलावा तोपचांची, निरसा, बलियापुर, कलियासोल, पुटकी, एग्यारकुंड, टुंडी और पूर्वी टुंडी सहित अन्य क्षेत्रों में भी लाभुकों के खातों में राशि भेजी गई.

सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को भी मिली राशि

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के तहत मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के 1,97,205 लाभुकों के बीच 60.96 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भी सफल भुगतान किया गया.

यह भी पढ़ें: भव्य होगा जगन्नाथ रथ मेला-2026, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए व्यापक इंतजाम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *