Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: बूढ़ा कमान गांव में सड़क की मांग को लेकर ग्रामसभा, वन विभाग की रोक पर ग्रामीणों ने जताई चिंता

Chaibasa: चाईबासा-जगन्नाथपुर प्रखंड के तोन्डागहातु पंचायत अंतर्गत बूढ़ा कमान गांव में सोमवार को ग्रामीण मुंडा बिगनेश तिरिया की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित...

Budha Kaman
सड़क की मांग को लेकर ग्रामसभा

Chaibasa: चाईबासा-जगन्नाथपुर प्रखंड के तोन्डागहातु पंचायत अंतर्गत बूढ़ा कमान गांव में सोमवार को ग्रामीण मुंडा बिगनेश तिरिया की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई. बैठक में वनभूमि क्षेत्र में सड़क निर्माण पर वन विभाग द्वारा लगाए जाने वाले प्रतिबंध और उससे ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

आज तक गांव को जंगल क्षेत्र में नहीं मिली सड़क की सुविधा 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने कहा, कि बूढ़ा कमान गांव की स्थापना वर्ष 1700 में हुई थी, लेकिन आज तक गांव को जंगल क्षेत्र में सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है. उन्होंने कहा कि जब भी सड़क निर्माण का प्रयास किया जाता है, वन विभाग द्वारा कार्य रोक दिया जाता है. सड़क के अभाव में ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज और अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

सड़क नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित

जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने बताया कि गांव चारों ओर जंगल से घिरा हुआ है, जिससे जंगली हाथियों एवं अन्य वन्य जीवों का खतरा हमेशा बना रहता है. सड़क नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित होती है और ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ जाति, आय, आवासीय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में भी परेशानी होती है.

पंचायत समिति सदस्य नीति तिरिया ने कहा, कि ग्रामीणों की इन गंभीर समस्याओं को देखते हुए वनभूमि में सड़क निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति जल्द प्रदान की जानी चाहिए, ताकि गांव का समुचित विकास हो सके और लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके.
ग्रामसभा में सर्वसम्मति से सड़क निर्माण के लिए संबंधित विभागों से अनुमति देने की मांग की गई. बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: रामगढ़: मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी ‘शिवा डोम’ गिरफ्तार, सहयोगी आरिज आलम भी भारी मात्रा में हथियारों के साथ पकड़ा गया

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *