Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा दावा, जनवरी से पहले मेडिकल कॉलेज शुरू, सद्दाम हुसैन को मिलेगा सम्मान

Bokaro : शौर्य चक्र से सम्मानित बोकारो निवासी सीआरपीएफ जवान सद्दाम हुसैन का उत्साहवर्धन करने सोमवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ....

जवान सद्दाम हुसैन को सम्मानित करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

Bokaro : शौर्य चक्र से सम्मानित बोकारो निवासी सीआरपीएफ जवान सद्दाम हुसैन का उत्साहवर्धन करने सोमवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बोकारो पहुंचे.  सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था, मेडिकल शिक्षा और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी.

जनवरी से पहले शुरू होगा बोकारो मेडिकल कॉलेज

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है.  उन्होंने बताया कि करीब 300 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापन के कारण लगभग 120 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया. इसके बावजूद सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है.  उन्होंने कहा कि झारखंड में एमबीबीएस और पीजी की सीटों में वृद्धि की गई है और एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में शामिल होने जा रहे रिम्स-2 का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.  उन्होंने दावा किया कि बोकारो मेडिकल कॉलेज का संचालन जनवरी 2027 से पहले शुरू कर दिया जाएगा.

भाजपा पर साधा निशाना

प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड में सबसे लंबे समय तक भाजपा की सरकार रही, लेकिन अपेक्षित विकास नहीं हो सका.  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल आलोचना कर लोगों का मनोबल तोड़ने का काम करती है, जबकि वर्तमान सरकार धरातल पर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है.

शौर्य चक्र विजेता सद्दाम हुसैन के लिए करेंगे पहल

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बोकारो निवासी सीआरपीएफ जवान सद्दाम हुसैन ने पिछले वर्ष नवंबर में कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराकर अदम्य साहस का परिचय दिया था.  इसी वीरता के लिए 8 जून को राष्ट्रपति ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया.  उन्होंने कहा कि ऐसे बहादुर जवानों के साथ सरकार हमेशा खड़ी है.  उन्होंने यह भी बताया कि चेन्नई के एक सीआरपीएफ जवान को उनकी राज्य सरकार ने 50 लाख रुपये और पेट्रोल पंप देकर सम्मानित किया है.  झारखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत कर सद्दाम हुसैन के लिए भी बेहतर सम्मान और प्रोत्साहन दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

ALSO READ : बोकारो : भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, राष्ट्रवाद के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *