गिरिडीह: पिण्डाटांड पुल निर्माण को फिर मिली मंजूरी, 3.28 करोड़ रुपये से कोरंगो नदी पर बनेगा पुल

Giridih: गिरिडीह प्रखंड की पिण्डाटांड पंचायत में राजपुरा परसाटांड से पिण्डाटांड के बीच कोरंगो नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो...

Korango River
कोरंगो नदी पर ध्वस्त पूल

Giridih: गिरिडीह प्रखंड की पिण्डाटांड पंचायत में राजपुरा परसाटांड से पिण्डाटांड के बीच कोरंगो नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड सरकार ने 3.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल को पुनः स्वीकृति प्रदान कर दी है. ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 3 जुलाई 2026 को जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार, तकनीकी त्रुटियों के निराकरण के बाद पुल निर्माण योजना को मंजूरी दी गई है. बताया गया कि गाण्डेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के प्रयासों से रुकी हुई योजना को दोबारा स्वीकृति मिली है.

जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद

झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से पुल निर्माण कार्य लंबित था, लेकिन अब सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है. पुल बनने से पिण्डाटांड सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी. जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन का आभार जताया. वहीं, पिण्डाटांड पंचायत के झामुमो अध्यक्ष लखन तुरी, सचिव राजेश कुमार सहित क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मंजूरी पर खुशी व्यक्त करते हुए सरकार और विधायक का धन्यवाद किया.

यह भी पढ़ें: बोकारो: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा दावा, जनवरी से पहले मेडिकल कॉलेज शुरू, सद्दाम हुसैन को मिलेगा सम्मान

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *