Gumla: भरनो थाना अंतर्गत पलमाडीपा हाथी पुल के पास बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया. घटना देर शाम की है. मृतकों की पहचान भरनो हेठटोली निवासी किरण बाड़ा के पुत्र आर्यन बाड़ा (18 वर्ष) एवं ज्योतिष बाड़ा के पुत्र प्रताप बाड़ा 25 वर्ष के रूप में हुई. वहीं इसी गांव के अनिल बाड़ा के पुत्र गैब्रियल बाड़ा (24 वर्ष) घायल है.
रांची जा रहे थे तीनों
दुर्घटना के बाद तत्काल थाना प्रभारी संतोष कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आर्यन बाड़ा 11वीं कक्षा पास कर कॉलेज में नामांकन के लिए रांची में रह रहा था. वह आज ही अपने घर आया था और अपने साथियों के साथ बाइक पर रांची जा रहा था. घटना के समय हल्की बारिश हो रही थी और सड़क पर अंधेरा छाया था. घटना के बाद परिजन सहित ग्रामीण अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया है.

यह भी पढ़ें: रांची: धुर्वा से लापता करण और शिवा भी बरामद, अर्जुन को पहले ही कर लिया गया था बरामद


