राउरकेला स्टेशन पर प्रसव में मदद करने वाले आरपीएफ जवान और रेलवे कर्मी सम्मानित

West Singhbhum : चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने राउरकेला रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री के सुरक्षित प्रसव में...

West Singhbhum :  चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने राउरकेला रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री के सुरक्षित प्रसव में अहम भूमिका निभाने वाले आरपीएफ जवानों और रेलवे कर्मचारियों को सम्मानित किया. 5 जुलाई को स्टेशन पर एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी. सूचना मिलते ही महिला कांस्टेबल एस. खातून, एएसआई पी.पी. यादव, एएसआई अनुज कुमार तथा स्टेशन अधीक्षक मिथिलेश कुरनार तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए महिला की सहायता शुरू कर दी.

Also Read : रांची: बिल्डर की लापरवाही से जलमग्न हुआ घर, रातभर की बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, कई लोग प्रभावित

एम्बुलेंस पहुंचने से पहले हुआ सुरक्षित प्रसव

रेलवे कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के कारण एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को सुरक्षित जन्म दिया. प्रसव के बाद मां और नवजात को तत्काल राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में मां और बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं.

Also Read : 37 करोड़ की सड़क निर्माण पर उठे सवाल: बनते ही उखड़ने लगा पातकुम-लावा मार्ग, ग्रामीणों ने मांगी जांच

डीआरएम ने की सेवा भावना की सराहना

महिला और नवजात की सुरक्षित मदद करने वाले सभी आरपीएफ जवानों और रेलवे कर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों में जिस तत्परता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, वह रेलवे की जनसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है. उन्होंने सभी कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *