पलामू में अनियंत्रित पिकअप 11 हजार वोल्ट के बिजली खंभे से टकराई, बड़ा हादसा टला

Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर दुलहर गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन 11 हजार वोल्ट बिजली...

Palamu :  हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर दुलहर गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन के खंभे से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया और बिजली का एक खंभा पूरी तरह टूट गया, जबकि दूसरा खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन दंगवार की ओर से जपला जा रहा था, तभी दुलहर गांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे बिजली के खंभे से जा टकराया. संयोग से हादसे के समय बिजली आपूर्ति बंद थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

Also Read : BREAKING : दूसरे समन के बाद पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव पहुंचे ED ऑफिस

बिजली विभाग ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. सुरक्षा को देखते हुए 11 हजार वोल्ट लाइन के जंपर को काटकर क्षतिग्रस्त हिस्से की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई. इसके बाद शहरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई. विभाग के अधिकारियों के अनुसार, क्षतिग्रस्त बिजली खंभे की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *