Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: वेतन न मिलने से आक्रोशित एनआरएचएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार

मेदिनीनगर: पलामू जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एनआरएचएम (NRHM) कर्मियों ने पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलने...

मेदिनीनगर: पलामू जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एनआरएचएम (NRHM) कर्मियों ने पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलने के विरोध में सामूहिक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है. कर्मियों ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नवंबर 2025 से अब तक उनका मानदेय भुगतान नहीं किया गया है, जबकि कई बार आश्वासन दिया गया था. वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. इसी के विरोध में कर्मियों ने 11 मार्च 2026 से कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर भी काम नहीं करने का फैसला लिया है.

प्रशासन को चेतावनी, समाधान नहीं हुआ तो जारी रहेगा आंदोलन

कर्मियों का कहना है कि वेतन के अभाव में दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है. कई बार आग्रह करने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद उन्होंने आर-पार की लड़ाई का निर्णय लिया है. कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे. इस आंदोलन को स्थानीय स्तर पर भी समर्थन मिल रहा है. पूर्व डिप्टी मेयर ने भी कर्मियों की मांगों को जायज बताते हुए प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की अपील की है. इस मामले की प्रतिलिपि DC पलामू और एमएमसीएच के अधीक्षक को भी भेजी गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *