Click Here
Click Here
Click Here

रांची: JPSC बैकलॉग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा(PT)-2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा(Mains Exam) के लिए आवेदन शुरू

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-05/2026) का परिणाम जारी कर दिया...

RANCHI
JPSC बैकलॉग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-05/2026) का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 17 मई 2026 को आयोजित इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है.

मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

प्रारंभिक परीक्षा (PT) में सफल घोषित अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 से मुख्य लिखित (Mains Exam) बैकलॉग प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक प्रमाण-पत्र अपलोड करने तथा हार्ड कॉपी भेजने से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं.

ipb1

वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों का करें पालन

आयोग ने सफल अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेजी परेशानी का सामना न करना पड़े.

ALSO READ: दो महीने से फैक्टर-8 और फैक्टर-9 की कमी, हजारीबाग के 40 हीमोफिलिया मरीजों पर गहराया जीवन का संकट

त्रुटि सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित

JPSC ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रकाशित परीक्षा परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि या टंकण संबंधी गलती सामने आती है, तो उसमें आवश्यक संशोधन करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *