Click Here
Click Here
Click Here

राजकीय जनजातीय बालिका विद्यालय तमाड़ में स्वास्थ्य शिविर, 295 छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Ranchi: राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय, तमाड़ में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन...

राजकीय जनजातीय बालिका विद्यालय तमाड़ में स्वास्थ्य शिविर

Ranchi: राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय, तमाड़ में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विद्यालय की 295 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. स्वास्थ्य शिविर के दौरान छात्राओं की मलेरिया जांच, नेत्र जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण तथा आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के तहत स्क्रीनिंग की गई. चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया तथा जरूरतमंद छात्राओं के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया.

स्वास्थ्य विभाग ने कहा ऐसे शिविरों से बच्चे होंगे बीमारियों के प्रति जागरूक 

शिविर में डॉ. मंजू गुप्ता, डॉ. जफर इकबाल, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, एएनएम एवं सीएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही. विद्यालय के प्राचार्य ने भी शिविर के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग किया. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि वे स्वस्थ रहकर बेहतर ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सकें.

ALSO READ : रांची: कर्ज के दबाव में युवक ने दी जान, धुर्वा के सेक्टर 3 मार्केट में फूटा लोगों का आक्रोश, सड़क किया जाम

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *