Click Here
Click Here
Click Here

रांची: रिसर्च करने वाले छात्रों के लिए बड़ा मौका, अच्छे शोध लेख पर मिलेगा 1.25 लाख तक का इनाम

Ranchi: अगर आप कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं और रिसर्च में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर...

रांची: रिसर्च करने वाले छात्रों के लिए बड़ा मौका, अच्छे शोध लेख पर मिलेगा 1.25 लाख तक का इनाम

Ranchi: अगर आप कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं और रिसर्च में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. सार्वजनिक वित्त, सुशासन और सामाजिक मुद्दों पर बेहतरीन शोध लेख लिखने वाले छात्रों और शोधार्थियों को 1.25 लाख तक का पुरस्कार दिया जाएगा. यह प्रतियोगिता भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) और भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) की ओर से आयोजित की जा रही है. रांची विश्वविद्यालय ने भी अपने सभी संबद्ध कॉलेजों से अधिक से अधिक छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए कहा है.

राज्य स्तर पर विजेताओं का चयन किया जाएगा

इस प्रतियोगिता में छात्र सुशासन, सरकारी योजनाएं, रोजगार, कौशल विकास, एमएसएमई, सार्वजनिक वित्त, ग्रामीण और शहरी विकास जैसे विषयों पर शोध लेख लिख सकते हैं. प्रतियोगिता दो चरणों में होगी. पहले राज्य स्तर पर विजेताओं का चयन किया जाएगा. यहां पहला पुरस्कार 75 हजार, दूसरा 50 हजार और तीसरा 25 हजार मिलेगा. इसके बाद चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेंगे, जहां पहला पुरस्कार 1.25 लाख, दूसरा ₹1 लाख और तीसरा 75 हजार रखा गया है. राज्य स्तर के लिए शोध लेख जमा करने की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 31 अगस्त तक चलेगी. वहीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 1 अगस्त से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन और शोध लेख जमा किए जा सकेंगे.

AlsoRead:रांची: BIT मेसरा के दो छात्रों ने रचा इतिहास, LinkedIn ने दिया करोड़ों का पैकेज

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *