Ranchi: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर देशभर के स्कूली और कॉलेज छात्रों के लिए निबंध, पेंटिंग और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इन प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को विकसित भारत के सपने से जोड़ने और उनकी रचनात्मक सोच को मंच देने का प्रयास किया जाएगा. प्रतियोगिता का विषय विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका रखा गया है. इसमें छात्र अपने विचार लेख, चित्रकला और ऑनलाइन क्विज के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: रांची: BIT मेसरा के दो छात्रों ने रचा इतिहास, LinkedIn ने दिया करोड़ों का पैकेज

विजेताओं को मिलेगा सम्मान और इनाम
राज्य स्तर पर निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता के तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को 15-15 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा हर प्रतियोगिता में शीर्ष 200 प्रतिभागियों को 5,000 का प्रोत्साहन पुरस्कार भी मिलेगा.
लाल किले में शामिल होने का मिलेगा मौका
प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम में भाग लेने वाले चयनित प्रतिभागियों के आने-जाने, ठहरने और भोजन की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी.
यह भी पढ़ें: रांची: रिसर्च करने वाले छात्रों के लिए बड़ा मौका, अच्छे शोध लेख पर मिलेगा 1.25 लाख तक का इनाम
ऐसे करें भागीदारी
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी केवल एक बार आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के समय आधार कार्ड, छात्र पहचान पत्र और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी देनी होगी. प्रतियोगिताएं माईगव (MyGov) और मायभारत (MY Bharat) पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जाएंगी.


