Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: लॉटरी से तय हुआ नगर परिषद उपाध्यक्ष, राणा ओझा बने उपाध्यक्ष

पाकुड़: पाकुड़ में नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. इस चुनाव में राणा ओझा नगर परिषद के उपाध्यक्ष...

पाकुड़: पाकुड़ में नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. इस चुनाव में राणा ओझा नगर परिषद के उपाध्यक्ष चुने गए. नगर परिषद क्षेत्र के 21 वार्ड पार्षदों ने उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान किया, जिसमें दो प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिले. दोनों के बीच वोट बराबर होने के कारण नियम के अनुसार लॉटरी के माध्यम से विजेता का फैसला किया गया. लॉटरी में राणा ओझा की किस्मत ने साथ दिया और वह नगर परिषद के उपाध्यक्ष बन गए.

समर्थकों में खुशी की लहर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद राणा ओझा के समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई. चुनाव के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे. वहीं सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ भी दिलाई गई. इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल ने कहा कि चुनाव से पहले जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर पूरे नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए काम किया जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *