Click Here
Click Here
Click Here

रांची नगर निगम के पेंशनरों को बड़ी राहत, तीन माह से लंबित पेंशन एक सप्ताह में देने का आदेश

Ranchi: रांची नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम ने अहम पहल की...

Ranchi: रांची नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम ने अहम पहल की है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने आज स्थापना और पेंशन शाखा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश दिए. बैठक में बताया गया कि नगर निगम में वर्तमान में 388 पेंशनभोगी और 106 पारिवारिक पेंशनभोगी हैं. नगर आयुक्त ने सभी लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से देरी के कारण पूछे और तय समय के भीतर सभी मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

लंबित पेंशन का सप्ताह के भीतर में होगा भुगतान 

सबसे अहम निर्देश देते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि जिन पेंशनरों की तीन माह से पेंशन लंबित है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर हर हाल में भुगतान किया जाए, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े. बैठक में पारिवारिक पेंशन से जुड़े लंबित मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी कर मामलों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया.

11 जुलाई को लगेगा विशेष शिविर

पारिवारिक पेंशनभोगियों की समस्याओं के समाधान के लिए 11 जुलाई 2026 को रांची नगर निगम कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर में लाभार्थियों को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक आवेदक को आवश्यक सहयोग देते हुए उनके मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें. वहीं, शिविर की कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 13 जुलाई तक नगर आयुक्त को सौंपनी होगी. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि रांची नगर निगम अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पेंशन से जुड़े सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार समाधान किया जाएगा, ताकि किसी भी पेंशनभोगी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

ALSO READ : गिरिडीह: विराट सिंह चौथी बार 51 लीटर जल लेकर सुल्तानगंज रवाना, राजदाह धाम से मिली भव्य विदाई

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *