Click Here
Click Here
Click Here

जिला प्रशासन-BSS के सहयोग से 10 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

Bokaro: समाहरणालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन एवं बीएसएल के सहयोग से 10 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण...

जिला प्रशासन-BSS के सहयोग से 10 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

Bokaro: समाहरणालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन एवं बीएसएल के सहयोग से 10 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया. उपायुक्त अजय नाथ झा ने लाभुकों को ट्राईसाइकिल प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सम्मानजनक, सुगम और आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना है.

लोक संवाद से मिली जरूरतमंदों की पहचान

उपायुक्त ने कहा कि यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का कार्य है. पिछले एक वर्ष से लोक संवाद (जनता दरबार) के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर प्रशासन के पास पहुंच रहे हैं. इस दौरान कई ऐसे दिव्यांगजन सामने आए, जिनके पास आवागमन का कोई साधन नहीं था. ऐसे लोगों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल अथवा अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है.

सभी दिव्यांगजन हुए खुश, आगे भी जारी रहेगा प्रयास

उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध सूची के सभी दिव्यांगजन को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराकर सैचुरेट किया जा चुका है. भविष्य में यदि कोई नया पात्र लाभार्थी सामने आता है, तो उसे भी प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

लाभुकों ने जताया आभर, बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों ने जिला प्रशासन एवं बीएसएल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. उपायुक्त ने लाभुकों से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, बीएसएल के चक्रवर्ती, रिचा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ : शूटिंग चैंपियनशिप में दोहरे पदक जीतने वाली गुमला की ताशा झा को DC ने किया सम्मानित

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *