कोडरमा: स्कूल से निकलते ही तेज रफ्तार बाइक ने छात्रा को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत मरकच्चो-बरियारडीह मुख्य मार्ग स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में...

Koderma Road Accident
घायल छात्रा

Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत मरकच्चो-बरियारडीह मुख्य मार्ग स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल की पहचान परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा प्रिया कुमारी के रूप में की गयी है. घटना मंगलवार करीब तीन बजे की है.

बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में छुट्टी होने के बाद जैसे ही छात्राएं विद्यालय परिसर से निकल मुख्य मार्ग पर आयीं, एक तेज रफ्तार बाइक ने उक्त छात्रा को अपने चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद विद्यालय के शिक्षकों द्वारा आनन-फानन में घायल छात्रा को समुदायिक स्वास्थ केंद्र मरकच्चो ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

मालूम हो की विद्यालय की छुट्टी के समय कुछ मनचले युवक काफी तेज गति से उक्त मार्ग पर बाइक चलाते हैं, जिसमें कई नाबालिग भी शामिल होते हैं. ऐसे में हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: रांची: सड़क दुर्घटना में मृत महिला के परिजनों को 34.39 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *