Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ शातिर अपराधी नितेश शर्मा गिरफ्तार

Palamu: जिला मुख्यालय के शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन कुम्हार टोली से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित...

देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ शातिर अपराधी नितेश शर्मा गिरफ्तार

Palamu: जिला मुख्यालय के शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन कुम्हार टोली से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा के रूप में हुई है, जो इलाके में एक देसी कट्टे के साथ किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने रंगदारी मांगने और उसके लिए मारपीट करने के आरोपों के तहत भी कार्रवाई की है.

न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया

पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि टाउन थाना पुलिस को क्षेत्र में किसी अपराधी के हथियार के साथ घूमने की सटीक गोपनीय जानकारी मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित जाल बिछाकर दो नंबर टाउन कुम्हार टोली से नितेश शर्मा को दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस जब्त किए गए. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें वह कई बार जेल भी जा चुका है. पुलिस ने आरोपी नितेश शर्मा को आर्म्स एक्ट और रंगदारी के मामले में गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

AlsoRead:जिला प्रशासन-BSS के सहयोग से 10 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *