Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: मोमबत्ती की रोशनी में हो रहा था प्रसव, मुखिया प्रतिनिधि ने PHC में जड़ा ताला

Koderma : झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. कोडरमा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत पथलडीहा पंचायत...

The delivery was taking place by candlelight.

Koderma : झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. कोडरमा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत पथलडीहा पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार रात बिजली नहीं रहने के कारण ANM मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव कराने की तैयारी कर रही थी. जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के गरईंडीह गांव निवासी नीलम कुमारी प्रसव पीड़ा होने पर पथलडीहा PHC पहुंची थीं. वहां कार्यरत ANM जनता देवी को बुलाया गया. परिजनों का आरोप है कि बिजली गुल होने पर ANM जनता देवी हाथ में मोमबत्ती लेकर प्रसव की तैयारी करने लगी.  यह देख परिजन भड़क गए और इसकी शिकायत मुखिया प्रतिनिधि सदानंद यादव से की.

सिविल सर्जन ने कहा दोषी पर होगी कर्रवाई

मुखिया प्रतिनिधि सदानंद यादव तत्काल PHC पहुंचे. उन्होंने देखा कि स्वास्थ्य केंद्र में अंधेरा था और ANM मोमबत्ती जलाकर प्रसव कराने की तैयारी में थीं. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए प्रसूता नीलम कुमारी को गांव के ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भर्ती कराया, जहां उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. आक्रोशित सदानंद यादव ने इसके बाद PHC में ताला जड़ दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे बिजली और जरूरी व्यवस्था होनी चाहिए. जब तक लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, ताला नहीं खुलेगा. जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे. दूसरी ओर PHC की ANM जनता देवी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली तो वह तुरंत पहुंचीं. बिजली न होने का कारण पूछने पर पता चला कि बारिश के कारण करंट का डर से मेन कनेक्शन काटा गया था. इनवर्टर वाले कमरे की चाबी ANM मंजू कुमारी के पास थी, जो शादी समारोह में बिहार के नवादा गई हुई थीं. सदानंद यादव ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र जैसी जगह पर आपातकालीन सामान की चाबी बाहर ले जाना घोर लापरवाही है. उन्होंने विभाग से दोषी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इधर मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है. वे इसकी जांच करवाकर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई करेंगे.

The delivery was taking place by candlelight.

Also Read : TV के इन 5 सुपरस्टार्स को है एक हिट की तलाश, ‘Lock Upp 2’और ‘Alliance’ बने आखिरी उम्मीद

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *