Click Here
Click Here
Click Here

जम्मू-कश्मीर : सेना को देख नियंत्रण रेखा के पास से भागे घुसपैठिये, हथियार छोड़ गये

NewsWave Desk : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया. घटना बारामूला जिले के उरी सेक्टर...

नियंत्रण रेखा

NewsWave Desk : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया. घटना बारामूला जिले के उरी सेक्टर की है. जहां नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों की घेराबंदी देखकर घुसपैठिये वापस भाग गये. इस दौरान वे अपने पीछे हथियारों और गोला-बारूद से भरा बैग छोड़ गए. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. जानकारी हो कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सुरक्षा बलों को सीमा पार से घुसपैठ की पुख्ता सूचना मिली थी. इसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान सेना को सफलता मिली.

छोड़ गये हथियार

मिली जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद हथलंगा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया. सुरक्षा बलों की मौजूदगी और सख्त कार्रवाई को देखते हुए घुसपैठिए वापस भाग गए. इस दौरान उनका बैग छूट गया. जिसमें भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मौजूद था. जिसमें राइफल, दो मैगजीन, कारतूस, पिस्तौल समेत अन्य हथियार बरामद हुए.

 

ALSO READ : झारखंड में 7304 आरक्षित पदों पर होगी पारा शिक्षकों की नियुक्ति, JSSC जल्द जारी करेगा विज्ञापन 

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *