Bokaro: प्रतिबिम्ब ऐप के द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर बोकारो एसपी के निर्देशानुसार साईबर टीम एवं तकनिकी शाखा के सहयोग से संदिग्ध साईबर अपराधियो के विरूध छापामारी किया गया, जिसमें 23 वर्षीय रोहित कुमार दास को पटेलनगर एवं 28 वर्षीय अर्जुन कुमार दास को अम्बेदकरपुरी, चास, बोकारो से पकड़ा गया. पूछ-ताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों ने साईबर क्राईम में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. दोनों के निशानदेही पर पुलिस ने साईबर क्राईम में प्रयुक्त समानों की बरामदगी की. साथ ही इन दोनों के अलावा इस साईबर ठगी में कई अन्य व्यक्तियों के भी संलिप्त होने की बात सामने आई.
व्हाट्सऐप ग्रुप बना भोले-भाले आमलोगों को लूटते थे अपराधी
पुलिस ने बताया कि ये लोग व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर संगठित रूप में भोले-भाले आमलोगों को झाँसे में लेकर कभी बैंककर्मी, कभी क्रेडिट कार्डकर्मी बनकर कॉल करते थे. इन दोनों के साईबर क्राईम में संलिप्तता पाये जाने पर रोहित कुमार दास एवं अर्जुन कुमार दास को विधिवत गिरफ्तार कर एवं जब्ती सूची तैयार कर बरामद समानों को जब्त किया गया. इस संबंध में साईबर अपराध थाना, बोकारो के द्वारा काण्ड सं0- 23/2026, 07.07.2026, धारा 111/318/319/338/340 बी०एन०एस एवं 66 (c)/66 (d) IT Act दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता
रोहित कुमार दास, उम्र चास, बोकारो, स्थाई पता 23 वर्ष, वर्तमान पता पटेलनगर, चास, थाना-दास मोहल्ला, कुर्रा, थाना- पिण्ड्राजोरा, बोकारो का निवासी है. जबकि अर्जुन कुमार दास, उम्र 28 वर्ष, चास, जिला- बोकारो, झारखण्ड पता अम्बेदकरपुरी, थाना चास क्षेत्र का निवासी है.
बरामद सामानों का विवरण
04 (चार) मोबाइल फोन, 05 सीम, 02 बैंक पासबुक, नगद 9,400/- रूपया, एक मोबाइल नम्बर की सूची, जिनको फोन कर ठगने की कोशिश करते थे. छापामारी दल राम प्रवेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सी०सी०आर०, बोकारो, पु०नि० अनिल कच्छप, साईबर थाना, पु० अ० नि० प्रमोद कुमार पंडित साईबर थाना, आ0/37 अवध कुमार साईबर थाना, चास थाना पेट्रोंलिग पार्टी तथा तकनिकी शाखा, बोकारो ने सामूहिक कर्रवाई की.


