Click Here
Click Here
Click Here

चतरा DC ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्यालय व्यवस्था और कर्मियों की उपस्थिति जांची

Chatra: जिला DC रवि आनंद ने आज विकास भवन का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, कर्मियों की उपस्थिति और विभिन्न शाखाओं के...

Vikas Bhawan
Chatra DC conducted a surprise inspection of Vikas Bhawan

Chatra: जिला DC रवि आनंद ने आज विकास भवन का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, कर्मियों की उपस्थिति और विभिन्न शाखाओं के कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में मौजूद पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की तथा विभिन्न शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों से उनके दायित्वों और कार्यों की जानकारी ली.

साफ-सफाई और कार्य संस्कृति पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान DC ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण और कार्य संस्कृति का अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को कार्यालय व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए.

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

DC ने कहा कि आमजनों से प्राप्त किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा. यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कार्य में शिथिलता पाई गई तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, कार्यालय के लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे.

ALSO READ: झारखंड में मानसून का जोर: कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *