Ranchi: राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. इस रणनीतिक बैठक को राज्य में आगामी राजनीतिक समीकरणों और सत्तारूढ़ गठबंधन को नया बूस्ट देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. मुलाकात के दौरान दोनों शीर्ष नेताओं के बीच झारखंड के विकास कार्यों, स्थानीय नीतिगत विषयों और जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति को लेकर गहन मंथन हुआ. सूत्रों के मुताबिक, किशोर और खरगे ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि राज्य में साझा सरकार और गठबंधन को वैचारिक व व्यावहारिक रूप से कैसे और अधिक अभेद्य बनाया जाए.
यह भी पढ़ें: बोकारो तेतुलिया वन भूमि घोटाला : किंगपिन शैलेश सिंह पटना से गिरफ्तार, भेजा गया जेल!



