Click Here
Click Here
Click Here

DVC स्थापना दिवस पर कोनार डैम में ‘रन फॉर DVC’, अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाई दौड़

Bermo: DVC के स्थापना दिवस के समापन कार्यक्रम के अवसर पर बुधवार को कोनार डैम परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया...

Run for DVC
कोनार में समापन पर दौड़ का आयोजन

Bermo: DVC के स्थापना दिवस के समापन कार्यक्रम के अवसर पर बुधवार को कोनार डैम परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस उपलक्ष्य में रन फॉर डीवीसी (Run for DVC) दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य कार्यालय से लेकर डैम तक DVC के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर एकजुटता का संदेश दिया.

विद्यालय परिसर में चलाया गया पौधारोपण कार्यक्रम

स्थापना दिवस के इस विशेष मौके को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए विद्यालय परिसर में एक व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम भी चलाया गया. इस पर्यावरण अभियान में कोनार की प्रियंका सिंह के साथ रेखा मंडल, दीपा कुमारी, मीनाक्षी, अंजली सिंहा और परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर पौधे लगाए. एचओपी द्वारा नवनिर्मित मनोरंजन केंद्र का भी उद्घाटन किया गया. समापन समारोह के कार्यक्रमों के सफल संचालन के दौरान वरीय प्रबंधक विशाल यादव, गोपाल महतो, डॉ. बीएन मंडल, डॉ. एजाज अहमद, प्रबंधक (विद्युत) गौतम कुमार, चंदन कुमार, कार्यपालक चंद्रशेखर प्रसाद, राउतू सोरेन, सीएसआर से सुनील कुमार, राकेश, भास्कर, अमन टोप्पो, नंदलाल, विवेक, दिनेश किस्कु और टेकलाल महतो सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए स्कूलों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप, 258 छात्रों की हुई स्वास्थ्य जांच

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *