Ranchi: रांची के कांके प्रखंड स्थित बुकरू में आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक हुई. बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान आने वाले कार्यक्रमों, संगठन को मजबूत करने और राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई. बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे साल लोगों के बीच रहकर काम करने वाली पार्टी है. पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता की समस्याएं सुने और उन्हें उठाने का काम करे. साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया.
यह भी पढ़ें: JPSC सहायक वन संरक्षक भर्ती: 368 अभ्यर्थियों ने पार की मुख्य परीक्षा, अब फिजिकल टेस्ट की बारी

झारखंड की जनता बदलाव चाहती है: बाबूलाल मरांडी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं. अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं. बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है और लोग इससे परेशान हैं. उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा के कार्यकर्ताओं को इसी मुद्दे पर लोगों के बीच जाना चाहिए. बैठक में हाल ही में हुए 24 घंटे के प्रवास कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई. साथ ही आने वाले दिनों में पार्टी के आंदोलन और संगठन से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग से परेशान 23 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने लगाई गुहार


